इन 10 बातों ने पूरे विश्व को किया कायल

दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है. इसका कुल क्षेत्रफल 3.28 मिलियन वर्ग किमी है. संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक, देश में दुनिया की 18 फीसदी आबादी रहती है.

भाषाओं की सबसे ज्यादा संख्या

भारत में 22 आधिकारिक भाषाएं हैं. भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची आधिकारिक भाषाओं को सूचीबद्ध करती है.  असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मराठी, मैतेई, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलुगु, उर्दू शामिल हैं.

शतरंज का आविष्कार

माना जाता है कि शतरंज के खेल का आविष्कार भारत में किया गया था. ऐतिहासिक प्रमाण बताते हैं कि छठी शताब्दी में गुप्त साम्राज्य के शासनकाल के दौरान शतरंज भारत में एक लोकप्रिय खेल हुआ करता था. भारत से यह खेल फिर अरब और उसके बाद यूरोप के अलग-अलग हिस्सों तक फैल गया.

योग की उत्पत्ति

योग साधना का इतिहास पूर्व-वैदिक काल का रहा है. ऐसा माना जाता है कि योग की उत्पत्ति 5 हजार साल पहले भारत में ही हुई थी. वेदों और उपनिषदों में भी योग का जिक्र मिलता है. भगवान शिव को हिंदू लोक-कथाओं में पहला योगी या आदियोगी माना गया है.

सबसे ज्यादा बाघ

भारत के जंगलों में बाघों की संख्या लगभग 2967 है. यह देश दुनिया की बाघों की आबादी का 70 प्रतिशत है और इनकी संख्या देश में तेजी से बढ़ भी रही है. साल 2018 की बाघ जनगणना रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 12 सालों में भारत में बाघों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हुई है.

चार धर्मों की जन्मस्थली

भारत चार धर्मों- हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म की जन्मस्थली है. इन धर्मों की उत्पत्ति भारत में हुई है. इतना ही नहीं, इन धर्मों का पालन अब दुनिया की लगभग 25 प्रतिशत आबादी भी करती है.

मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक

भारत दुनिया के लगभग 70 प्रतिशत मसालों का उत्पादक है. इंडिया ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन के मुताबिक, भारत अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आईएसओ) द्वारा लिस्टेड 109 किस्मों में से लगभग 75 मसालों का प्रोडक्शन करता है

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री

भारत की फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी इंडस्ट्री है, जहां हर साल सबसे ज्यादा फिल्में बनती हैं. फिल्मों के मामले में इंडियन फिल्म इंडस्ट्री दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है.

मस्जिदों की सबसे ज्यादा संख्या

भारत अकेला ऐसा गैर-इस्लामिक मुल्क है, जहां 3,00,000 से ज्यादा सक्रिय मस्जिद हैं. यह देश दुनिया में सबसे ज्यादा मस्जिदों का घर है. कई इस्लामी देशों में भी भारत की तुलना में मस्जिदों की संख्या कम है.

आयुर्वेद की उत्पत्ति

आयुर्वेद की उत्पत्ति भी भारत में हुई थी. कहा जाता है कि वैदिक युग के दौरान भारत में आयुर्वेद की उत्पत्ति हुई थी.